Vitamin D3 Deficiency: हमारा शरीर सिर्फ विटामिन डी3 का उत्पादन कर सकता है। इसके लिए धूप की जरूरत होती है। इस विटामिन की कमी से हड्डियां बहुत कमजोर हो जाती हैं, आइए इसके लक्षण जानते हैं।
How To Get Vitamin D From Sunlight: विटामिन डी (Vitamin D) एक जरूरी न्यूट्रिएंट है, जो कैल्शियम का इस्तेमाल बेहतर बनाता है। अगर शरीर में इस विटामिन की कमी हो जाती है तो शरीर कैल्शियम का इस्तेमाल ढंग से नहीं कर पाता और हड्डियां (Weak Bones) कमजोर होने लगती हैं।
विटामिन डी की कमी के लक्षण क्या हैं: यह पोषक तत्व हड्डियों के अलावा शरीर के अन्य कामों में भी भागीदार होता है। इसकी कमी से ऑस्टियोपोरोसिस, फैक्चर का ज्यादा खतरा, हड्डियों में दर्द, हड्डी का गलत विकास, डिप्रेशन, मांसपेशियों में कमजोरी, थकान और बार-बार बीमार पड़ना जैसे लक्षण (Vitamin D3 Deficiency Symptoms) दिखते हैं।
3 काम करने से मिलेगा विटामिन डी
Vitamin D की कमी के संकेत
ऐसे मिलेगी विटामिन डी की डेली डोज – How To Get Vitamin D Daily Dose?

आयुर्वेदिक डॉक्टर वरालक्ष्मी ने धूप को विटामिन डी (Vitamin D Best Source) का बेस्ट सोर्स बताया है। लेकिन, इसे ग्रहण करते हुए आपको तीन बातों का ध्यान रखना चाहिए। जो कि इसके अवशोषण को आसान बनाते हैं। मतलब यह है कि शरीर आसानी से इसे प्राप्त कर लेता है।
बाहर घूमने की आदत बनाएं

रोजाना बाहर घूमने को अपनी आदत बना लें। डॉक्टर के अनुसार, खासतौर से सुबह-सुबह और शाम की धूप के वक्त सूरज की रोशनी में 8-10 मिनट टहलना चाहिए। इस दौरान खतरनाक किरणें कम होती हैं और त्वचा को नुकसान नहीं पहुंचता।
इस दौरान सनस्क्रीन को कहें ‘ना’

त्वचा को सूरज की खतरनाक किरणों से बचाने के लिए सनस्क्रीन जरूरी है। लेकिन इससे धूप में विटामिन डी का उत्पादन भी ब्लॉक हो जाता है। आप सुबह या शाम धूप में टहलते हुए सनस्क्रीन को हाथ जैसे थोड़े हिस्से में ना लगाएं।
लोकेशन का रखें ध्यान

आयुर्वेदिक डॉक्टर बताती हैं कि आपको अपनी लोकेशन का ध्यान जरूर रखना चाहिए। क्योंकि, भूमध्य रेखा (Equator) के पास मौजूद जगहों पर खतरनाक यूवी रेज ज्यादा तेज होती हैं, खासकर गर्मियों में। लेकिन इससे दूर वाली लोकेशन पर लोगों को धूप में ज्यादा देर समय बिताना चाहिए, ताकि विटामिन डी की कमी रोकी जा सके।
इन बातों को बना लें आदत

विटामिन डी को एक दिन में नहीं पा सकते हैं। इसकी कमी दूर करने के लिए आपको इन टिप्स को अपनी आदत बना लेना है, जिससे हर दिन शरीर को पर्याप्त मात्रा मिलती रहे।
डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।