गन्ने के जूस को डाइट में शामिल कर आप अपने वजन को कंट्रोल करने में मदद कर सकते हैं। आगे जानते हैं गन्ने के जूस के फायदे।

Sugarcane Juice For Weight Loss in Hindi : गर्मियां आते ही गन्ने का जूस बाजार में मिलने लगता है। गन्ने का जूस सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें पोटेशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम, जिंक और आयरन आदि पोषक तत्व पाए जाते हैं। गन्ने का जूस पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जिस वजह से यह आपको एनर्जी प्रदान करता है। गर्मियों में पसीना अधिक निकलता है, जिसकी वजह से शरीर में डिहाइड्रेशन की संभावना अधिक होती है। ऐसे में गन्ने का जूस शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है। वैसे गन्ने के जूस में केलौरी की मात्रा अधिक होती है जो वजन को बढ़ाने का काम कर सकती है। लेकिन यदि आप इसका सेवन संतुलित मात्रा में करते हैं तो इससे वजन कम किया जा सकता है। इस लेख में डायटीशियन शिवाली गुप्ता से जानते हैं कि गन्ने का जूस से वजन कम करने में कैसे फायदेमंद (Sugarcane Juice For Weight Loss) होता है। आगे जानते हैं गन्ने के जूस से वजन कम करने के फायदे।
गन्ने के जूस से वजन कैसे कम करें? Sugarcane Juice Benefits For Weight Loss in Hindi
फाइबर से भरपूर
गन्ने के जूस में फाइबर अधिक मात्रा में पाया जाता है। आहार के फाइबर से वजन को कम करने में मदद मिलती है। एक गिलास गन्ने के जूस में करीब 12 से 13 ग्राम डायट्री फाइबर होता है। इससे वजन को कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

एंटी इंफ्लेमेटरी गुण से युक्त
गन्ने के जूस में एंटी इंफ्लेमटरी गुण होते हैं। इसके साथ ही गन्ने के जूस में पॉलीफेनोल्स नामक एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है, जो शरीर की सूजन को दूर करने में मददगार होता है। जिम जाने वालों के लिए गन्ने का जूस फायदेमंद होता है।
मेटाबॉलिज्म को करें बेहतर
गन्ने का जूस शरीर को डिटॉक्स करता है। इससे शरीर के विषाक्त पदार्थ बाहर निकलने में मदद मिलती है। इसके साथ ही मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है। मेटाबॉलिज्म बेहतर होने से आहार से शरीर को एनर्जी मिलती है। साथ ही पाचन क्रिया भी सही होती है। जिसकी वजह से आपका वजन तेजी से कंट्रोल होता है।
पाचन क्रिया ठीक होती है
गन्ने के जूस से पाचन क्रिया की समस्या दूर होती है। जिससे आपको वजन कम करने में मदद मिलती है। आयुर्वेद के अनुसार गन्ने के जूस से बाउल मूवमेंट सही होता है और आहार से पोषक तत्व आसानी से अवशोषित होते हैं। इसकी वजह से आपको गैस, पेट में जलन, एसिडिटी आदि की समस्या का सामना नहीं करना पड़ता है।
खराब कोलेस्ट्रॉल को करें दूर
खून में खराब कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से वजन बढ़ने की समस्या देखने को मिलती है। इस समस्या को दूर करने के लिए आप गन्ने के जूस का सेवन कर सकते हैं। रोजाना एक गिलास गन्ने का जूस पीने से आपके खून में मौजूद खराब कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम होता है और आपका वजन तेजी से कम होने लगता है।
गन्ने का जूस सीमित मात्रा में पीना चाहिए। इस जूस से शरीर में एनर्जी का स्तर बढ़ता है। इसके साथ ही त्वचा का ऑयल कंट्रोल होता है और मुंहासे आदि की समस्या में भी आराम मिलता है।